झारखंड: जननायक और दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर कि आज 100वी जयंती मनाई जा रही है। 100वीं जयंती को और भी खास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बना दी जब उन्होंने यह ऐलान किया कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद बिहार और झारखंड में उनकी 100वीं जयंती जोरों शोरों से मनाई जा रही है।
रांची में भी आज कर्पूरी ठाकुर चौक में बनी उनकी प्रतिमा पर झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ विधायक नवीन जायसवाल जी मौजूद रहे। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बबूलाल मरांडी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। जिसका जो हक बनता है उसको मिलना चाहिए। कर्पूरी ठाकुर सदैव लोगों के लिए प्रेरणा का केंद्र बने रहेंगे जिस तरह से उन्होंने सादा जीवन उच्च विचार अपनाये ऐसे इंसान मुश्किल से मिलते हैं।