PATNA: प्रशांत किशोर के प्रेस कांफ्रेंस पर हिन्दुस्तानी आवाम पार्टी के प्रधानमहासचिव डॉ दानिश रिजवान ने बड़ा बयान दिया है। दानिश रिजवान ने कहा कि प्रशांत किशोर एक बिकाउ व्यक्ति हैं और बिके हुए लोगों को बिहार की जनता सबक सिखलाती है।
आपको बताते चलें कि आज जहां पीके ने दो बड़ी घोषणा की है। रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मीडिया से बात करते साफ कर दिया कि पार्टी का एलान अभी नहीं करूगा। जन सुराज की घोषणा बाद में की जाएगी। लोग चाहेंगे तो पार्टी बनाउंगा। तीन से चार महीने संवाद करूंगा। 18 हजार से ज्यादा लोगों से मुलाकात करूगा। तीन महीने के बाद पार्टी बनाने का ऐलान करूगा। बिहार में पिछले तीस सालों से विकास नहीं हुआ है।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट