देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस हुई। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी राजेश भूषण ने बताया कि भारत में आज भी 10 लाख जनसंख्या पर कोरोना मामलों की संख्या 837 है जो विश्व के बड़े देशों की तुलना में काफी कम है, कुछ देश तो ऐसे हैं जहां भारत की तुलना में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर 12 या 13 गुना मामले हैं। 10 लाख की आबादी में मृत्युदर 20.4 है, यह भी काफी कम है। भारत के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय पॉजिटिविटी रेट की तुलना में कम हैं। देश में पॉजिटिविटी रेट 8.07 फीसदी है।
नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि हमें कोरोना वायरस के पीक पर आने का इंतजार नहीं करना चाहिए। अपने स्तर पर एहतियात बरतनी चाहिए, जिससे कि मामले ना बढ़ें। ऑक्सफॉर्ड और बुवान वैक्सीन के शुरुआती नतीजे प्रोत्साहित करने वाले हैं। देश में 2 कोरेाना वैक्सीन फेज-1, फेज-2 ट्रायल में आ चुके हैं।