SULTANGANJ: भागलपुर जिले के सुलतानगंज के अजगैबीनाथ के शमशान घाट पर तारापुर की पूर्व विधायिका पार्वती देवी का पार्थिव शरीर जैसे ही पहुंचा मानो जनसैलब उमड़ पड़ा। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी की धर्मपत्नी सह पुर्व तारापुर विधायिका पार्वती देवी के निधन पर सभी संगठन एंव राजनैतिक दलों के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री शकुनी चौधरी ने बताया कि हमारी पत्नी पार्वती देवी का निधन शनिवार को 11 बजकर 30 मिनट में हमारे पैत्रिक आवास पर हुई हैं। जो आज सुलतानगंज के शमशान घाट में दाहसंस्कार के लिये पहुचे हैं। छोटे पुत्र धर्मेंद्र कुमार चौधरी के द्वारा मुख्य अग्नि दी गई ।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक सम्राट चौधरी ने भी अपनी माता के निधन पर शोक जताया। इस मौके पर मुंगेर के जिला परिषद अध्यक्ष राजेश जैन, भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सौरभ कुमार, भाजपा के प्रदेश नेत्री बैबी चैनकी, जिला परिषद अध्यक्ष भागलपुर अनंत कुमार उर्फ टुनटुन साह, जिला परिषद सदस्य उत्तरी खरिक गौरव कुमार , भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, पूर्व विधायक गणेश पासवान, राजद के पूर्व विधायक प्रत्याशी तारापुर अरुण साह, पूर्व विधायक प्रत्याशी रामोतार मंडल मौजूद रहे।
घाट पर पूर्व विधायक प्रत्याशी अरुण मंडल सुलतानगंज, राजद नगर अध्यक्ष अफरोज आलम, जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार, पूर्व मुखिया शाहंकुण्ड हाजीपुर के उचित चौधरी, पूर्व गनैली मुखिया राम कृष्ण सिंह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विनय शर्मा, सुबोध सिंह, नगर परिषद के पूर्व उपसभापति मनोज यादव, भाजपा जिला प्रवक्ता विकास कुमार कर्ण सहित हजारों लोगों ने दुःख एवं शोक जताया।
इस दौरान तमाम संगठन के लोग सभी राजनैतिक दल के लोग एंव स्थानीय पदाधिकारी सीओ शंभुशरण राय, थानाध्यक्ष लाल बहादुर सहित गणमान्य लोगों ने अंतिम विदाई दी।
सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट
