बेगूसराय में एक अस्थाई वनकर्मी की मौत के बाद आज लोगों का आक्रोश फूट गया। और लोग शव के साथ सड़क को जामकर प्रदर्शन करने लगे। दरअसल नगर थाना क्षेत्र के समाहरणालय परिसर के पास वन विभाग के द्वारा कुछ पेड़ों की कटाई की जा रही थी। इसी दौरान बिशनपुर निवासी प्रमोद दास जो वन विभाग में अस्थाई कर्मचारी हैं। पेड़ की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि पिछले 30 वर्षों से प्रमोद वन विभाग में अस्थाई कर्मचारी के रूप में कार्य कर रहे हैं और आज हादसे में उनकी मौत हो गई है।
लोगों ने मांग किया है कि प्रमोद के परिजनों को मुआवजे के रूप में जिला प्रशासन के द्वारा 25 लाख की राशि मुहैया कराई जाए। साथ ही साथ प्रमोद के किसी एक परिजन को सरकारी नौकरी दी जाए। लोगों का आरोप है कि तकरीबन 3 घंटे बीत जाने के बावजूद भी अभी तक कोई पदाधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं। फिलहाल लोगों ने बिशनपुर-मुख्य बाजार पथ को अभी भी जाम करके प्रदर्शन किया जा रहा है।
जीवेश तरुण की रिपोर्ट