बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सहेली महिला मंडल समूह के द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली डीलर पर राशन घोटाले का आरोप लगाते हुए चरगी गांव के 77 आक्रोशित महिला राशन कार्डधारियों ने लिखित शिकायत अपर समाहर्ता विजय कुमार गुप्ता से की है।अपर समाहर्ता को दिया आवेदन में महिलाओं ने सहेली महिला मंडल समूह द्वारा संचालित राशन डीलर पर प्रति कार्ड बीपीएल एवं अंत्योदय राशन कार्डधारी को 2-3 किलों राशन कम देकर राशनकार्ड में पूरा एंट्री करने और पूरा पैसा लेकर जन वितरण प्रणाली डीलर द्वारा मनमानी करने तथा विरोध करने पर राशन कार्डधारियों को गाली-ग्लोज कर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया है।
सहेली महिला मंडल समूह के नाम जन वितरण प्रणाली की दुकान है। इसके विरुद्ध कार्डधारकों ने निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का आरोप लगाया है। लाभुकों ने बताया है कि प्रत्येक कार्डधारकों से 2-3 किलो चावल का कटौती की जाती है। इसका विरोध करने पर डीलर द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। ग्रामीण बताते हैं कि पूर्व में भी 4 बार इसकी शिकायत पंचायत एवं प्रखण्ड स्तर पर की गई थी। मुखिया द्वारा सही मात्रा में खाद्यान्न वितरित करने को कहा था लेकिन डीलर की मनमानी जारी है।
एक तरफ सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन इस आपदा की घड़ी में समय से पूर्व राशन वितरण करने को लेकर सभी जिला प्रशासन को आदेश जारी करते हैं। वहीं उनके आदेश का जमीनी हकीकत कुछ और है।
बरहाल अब देखना है इस शिकायत पर शासन और प्रशासन क्या कार्रवाई करती।
राकेश की रिपोर्ट