PATNA: कहते हैं शादी जन्म जन्म का बंधन है। सात जन्मों का बंधन है। सात कसमों को खाकर शादी के सात फेरे लिए जाते हैं। मगर पटना के महिला थाना की तस्वीर देखकर आज लोग दंग रह गए।
थोड़ी देर के लिए थाना परिसर जंग के मैदान में तब्दील हो गया। पति पत्नी और परिवार के बीच हाथा पाई से लेकर खूब भागम भाग देखने को मिला। साल 2019 में हुई शादी मानो टूटने के कागार पर है। हर पत्नी और पत्नी के परिवार वाले पति को कोस रहे थे।
मारपीट का आरोप लगा रहे थे। वहीं पत्नी की बहन और बहनोई ने तस्वीर दिखा दिखाकर इन्ज्यूरी पर केस नहीं लेने का आरोप पुलिस प्रशासन पर लगाते दिखे। इनकी माने तो पुलिस कंप्रोमाईज करना चाहती है। परिवार के झगड़े को खत्म करने की सलाह दे रही है।
मगर पत्नी का परिवार पति को जेल भेजने पर अड़ा हुआ है। पत्नी के परिवार वालों ने पूरे महाभारत के लिए पति की बड़ी बहन को जिम्मेवार मानती है। जो बसे बसाए घर को उजाड़ रही है। फिलहाल महिला थाना की पुलिस ने बीच बचाव करते हुए मामले को शांत किया। दोनों परिवार पटना के रहने वाले हैं।
पटना से अन्नू प्रकाश की रिपोर्ट
पटना का महिला थाना बना अखाड़ा, पति-पत्नी और परिवार वालों में जंग

Leave a comment
Leave a comment