DANAPUR – करोड़ों रूपये के ठगी करने वाले फरार चल रहे जालसाज को लोगों के सहयोग से रूपसपुर पुलिस ने गुरूवार को गांधी मैदान पटना स्थित कोर्ट परिसर से धड़ दबोचा लिया है। गिरफ्तार जालसाज राहुल तिवारी ने अपने राजनीतिक पहुंच देकर पुलिस को धमकाने लगा। पुलिस के समक्ष उसकी एक न चली। पुलिस ने गिरफ्तार जालसाज को थाना लाकर पूछताछ कर रही है।
गिरफ्तार राहुल तिवारी उर्फ राहुल राज रूपसपुर थाने के हरिओम नगर बीआर अंबेडदकर डेंटल कॉलेज के पास निवासी श्याम नारायण तिवारी का पुत्र है। गिरफ्तार राहुल ने राज्य समेत दूसरे राज्यों के सैकड़ों लोगों का करोड़ों रूपये का चूना लगा चुका है। गिरफ्तार राहुल को बंगाल, झारखंड समेत कई राज्य के पुलिस तलाश कर रही थी।
जालसाज के गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही इसके द्वारा ठगे गए दर्जनों लोग थाना पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराया गया है। जालसाजी का शिकार हुए विजेन्द्र कुमार व मनीष कुमार ने बताया कि वह लग्जरी गाड़ी भाड़े पर लेकर उसे कम कीमत पर दूसरे लोगों से बेच देता था। यहां तक कि दूसके राज्यों की कार भाड़े पर उठाकर उसे अन्य राज्यों में लाखों की कीमत पर बेच देता था। अबतक वह करीब 300 सौ से अधिक लोगों को करोड़ों का चूना लगा चूका है।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट