Patna: अभी अभी मेयर पद के मतगणना जारी है। ताजा अपडेट में सीतासाहू आगे. सीतासाहू 22156 वोट महजबी 15477 वोट मिले हैं । (गणना जारी है)
- वार्ड 1 से छठिया देवी चुनाव जीत गई हैं।
- वार्ड 2 से बबिता देवी विजयी।
- वार्ड 3 से प्रभा देवी विजयी।
- वार्ड 4 से उषा देवी विजयी हुई है।
- वार्ड 5 से दीपा रानी खान विजायी हुई है।
- वार्ड 8 रीता रानी विजयी हुई है। वार्ड 8 की पूर्व पार्षद रही आभा लता चुनाव हार गई है।
- वार्ड 9 से आशीष कुमार शंकर विजयी।
- वार्ड 11 से रवि प्रकाश की जीत हुई है।
- वार्ड 12 से सविता सिंहा की जीत हुई है।
- वार्ड 15 से शशि भूषण ने लगभग 200 से विजेता घोषित। गोविंद सिंह को हराया।
वार्ड 21 से स्वेता रंजन विजयी हुई है। अपनी गोतनी पिंकी देवी को हराया। - वार्ड 22 से अनिता देवी विजयी।
- वार्ड 22A से सुशील कुमारी विजयी।
- वार्ड संख्या 22 B से सुचित्रा सिंह विजय घोषित हुई।
- वार्ड संख्या 22 C अनीता सिंह विजय घोषित हुए।
- वार्ड 25 से रजनीकांत की जीत हुई है।
- वार्ड 28 से विनय कुमार पप्पू निर्विरोध जीते हैं।
- वार्ड 30 से कावेरी सिंह विजयी।
- वार्ड 38 से आशीष कुमार सिन्हा विजयी।
- वार्ड 39 से राहुल यादव विजयी हुए हैं।
- वार्ड 40 से अफसर अहमद विजयी हुए हैं।
- वार्ड 41 से किरण देवी विजयी।
- वार्ड 42 से कैलाश प्रसाद यादव विजयी हुए हैं।
वार्ड 47 से सतीश गुप्ता विजयी हुए हैं। - वार्ड 48 से इंद्रजीत कुमार चंद्रवंशी विजयी हुए ।
- वार्ड 49 से सीमा वर्मा से विजयी।
वार्ड 56 से किस्मती देवी विजयी हुई है। - वार्ड 57 से गायत्री गुप्ता विजयी।
- वार्ड 59 से नीलम कुमारी विजयी ।
- वार्ड 60 सोभा देवी विजयी हुई है।
- वार्ड 63 से फैजुल रहमान खान विजयी हुए हैं।
वार्ड 64 से लगातार चौथी बार आफजा कुरेशी की जीत हुई है। - वार्ड 65 से तरुणा राय विजयी।
- वार्ड 66 से कांति देवी विजयी हुई हैं।
- वार्ड 67 से मनोज कुमार विजयी।
- वार्ड 68 से सुनीता देवी विजयी।
- वार्ड 70 से विनोद कुमार विजयी ।
- वार्ड 71 से अंजली राय की जीत हुई है।
मेयर पद के मतगणना जारी है। ताजा अपडेट में सीतासाहू आगे. सीतासाहू 22156 वोट महजबी 157477 वोट मिले हैं । (गणना जारी है)
डिप्टी मेयर पद के लिए मतगणना जारी.
- रेशमी 37444 वोट
- अंजना गाँधी 34021 वोट
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का परिणाम आना शुरू हो गया है। पूरे बिहार में 23 जिलों के 68 निकायों के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। 17 निगम, 2 पार्षद और 49 पंचायत के लिए मतगणना का काम किया जा रहा है। 28 दिसंबर को इन पदों के मतदान किया गया था।
पटना नगर निगम के 75 वार्डों के लिए हुए 28 दिसंबर के चुनाव की मतगणना आज सुबह 8:00 बजे से शुरू हो गई है। देर रात पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने मतगणना केंद्र एन कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था है। जिलाधिकारी ने बताया कि 3 पदों के लिए जो चुनाव हुए हैं। उनके लिए अलग-अलग काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं।
पटना डीएम ने कहा कि दोपहर 2:00 से 3:00 तक चुनाव परिणाम सामने आ जाएगा जिलाधिकारी ने इस बात की भी जानकारी दी कि सुबह से लेकर चुनाव परिणाम आने तक इन कॉलेज का रूट सामान्य परिचालन के लिए बंद रहेगा।
पटना से सहयोगी मुनचुन के साथ अजय एवं विशाल की रिपोर्ट