PATNA: पटना धीरे धीर स्मार्ट होता जा रहा है। इसी कड़ी में पटना नगर निमग भी हर दिन नई तकनीक के साथ डिजिटली हाई टेक हो रहा है। ऑन लाइन पेमेंट के जरिए आप कही भी रहे मिनटों में अपनी संपत्ति का टैक्स दे सकते हैं।
या यू कहें कि हाई टेक हुआ पटना नगर निगम, अब लंबी लाईन नहीं लगनी होगी, डिजिटल और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू हो गई है। पटना नगर निगम द्वारा संपत्ति कर आमजनों से लगातार लिया जा रहा है। शहरवासी अपने संपत्ति शुल्क को नगर निगम मुख्यालय एवं अंचल कार्यालय के साथ बेवसाइट के माध्यम से जमा कर सकते है।
मीडिया से बात करते हुए पटना नगर निगम के आयुक्त ने पूरी जानकारी दी। निजी एवं सरकारी भवनों से कुल 120 करोड़ रूपए का कलेक्शन करने का लक्ष्य रखा गया है। निगम आयुक्त अनिमेष पराशर ने बताया की निगम क़ो डिजिटल और ऑनलाइन पेमेंट करने की दिशा मे भी काफ़ी काम हुआ हैँ।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट