PATNA: डी ए वी पब्लिक स्कूल वाल्मी परिसर में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। कार्यक्रम के गेस्ट आफ ऑनर पद्मकांत झा ने कार्यक्रम के लिए अपना शुभकामना संदेश भेजा।
डी ए वी के उप क्षेत्रीय पदाधिकारी एस के झा एवम विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती ज्योति सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपना आभार प्रकट किया। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने अपने संदेश में कहा कि पटना का वाल्मी डीएवी विद्यालय ने राष्ट्र सेवी नागरिकों को गढ़ा है।
डी ए वी के उप शिक्षा अधिकारी एस के झा ने कहा कि डी ए वी सदा से चरित्र निर्माण की चाक रही है जिस पर राष्ट्र सेवी नागरिक गढ़े जाते रहे हैं । प्राचार्या ने अपने संदेश में अभिभावकों के प्रति अपना विशेष आभार प्रकट करते हुए आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया। बच्चों के विकास में पढ़ाई के साथ साथ इस तरह के कार्यक्रम की भूमिका को रेखांकित किया।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट