PATNA : बड़ी पटना सिटी से है। जहां पटना सिटी में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ है। जिसमें संजीव कुमार और राजेश कुमार की फरवरी महीने में हत्या कर दी गई थी। बता दें 24 फरवरी को हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। वहीं बताया जा रहा है कि ,विकास कुमार नामक एक अपराधी गिरफ्तार हुआ है। जिसके पास से पिस्टल और कारतूस भी जब्त मिला है।
वहीं पटना के पूर्वी सिटी एसपी मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ,मृतक संजीव की पत्नी से आरोपी विकास अवैध संबंध था। संजीव को इस बात की जानकारी हो गई थी।फिलहाल इस मामले में विकास कुमार नामक का हाथ था जो कि कई दिनों से फरार था। वहीं अब पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।
पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट