PATNA : पटना के लॉ कॉलेज छात्रावास में रहने वाले असामाजिक तत्वों ने पटना के महेंद्रु के पास बम से हमला किया। वहीं इस पुरे मामले की जानकारी देते हुए पटना सिटी ए एसपी अमित रंजन ने बताया है कि, महेंद्रु के पास असामाजिक तत्वों द्वारा बम बाजी की गई है। जिसमें 2 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल असामाजिक तत्वों के ऊपर एफ आई आर दर्ज किया जा रहा है।
वहीं इस मामले को लेकर पटना के महेंद्र के पास रहने वाले कारोबारी लोगों ने शिकायत की है।जिसके बाद से जांच की जा रही है। कारोबारी ने बताया कि ,असामाजिक तत्व रंगदारी की मांग करते हैं। और रंगदारी नहीं देने पर शुक्रवार की शाम असामाजिक तत्वों ने दुकान के ऊपर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि ,दुकान के शीशे तोड़ डाले बम से हमला किया गया है।इतना ही नहीं लोहे के रड से पिटाई की गई है। जिससे कई लोग घायल हो गए हैं। वहीं पटना में इतनी बड़ी घटना वह भी सरेआम बम से असामाजिक तत्वो द्वारा हमला की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही काफी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित होकर असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पटना से अनिल कुमार की रिपोर्ट