PATNA – पटना एयरपोर्ट पर फिर टला बड़ा हादसा, टेकऑफ से ठीक पहले विमान में खराबी पाई गई |पटना से गुवाहाटी जा रही विमान में टेक ऑफ से ठीक पहले तकनीकी खराबी आने के बाद विमान के यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में विमान को रनवे पर ही रोक दिया गया। स्पाइस जेट के विमान SG 3724 में आई तकनीकी खराबी आने के बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है।
दरअसल, पटना से गुवाहाटी जाने वाली स्पाइस जेट की विमान एयरपोर्ट पर टेकऑफ के लिए तैयार खड़ी थी। विमान टेकऑफ के लिए जैसे ही आगे बढ़ा उसमें अचानक तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद स्पाइस जेट के विमान SG 3724 को तुरंत रोक दिया गया। इस घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। खराबी आने के बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।फ्लाइट के यात्रिओं ने कहा की भगवान ने बचा लिया | यात्रियों के लिए शाम 5 बजे दूसरी फ्लाइट का इंतजाम एयरपोट प्रशासन के द्वारा कराया जायेगा | कुछ दिन पहले भी पटना एयरपोर्ट पर कुछ इसी तरीके का हादसा देखने को मिला था जिसमें 185 यात्रिओं की जान बाल बाल बच गई थी |