JHARKHAND/RANCHI: झारखंड कांग्रेस मेें सबकुछ ठीक नही चल रहा है। पार्टी के अंदर और बाहर गुटबाजी जारी है। अनुशासनहीनता के आरोप में झारखंड कांग्रेस ने आलोक दुबे, किशोर शाहदेव, राजेश गुप्ता और साधुशरण गोप को छह वर्ष के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है।
पार्टी से निलंबित किए जाने पर आलोक दुबे ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के कॉल डिटेल की जॉच की जाए। कॉल डिटेल से स्पष्ट हो जाएगा कि कांग्रेस को कौन कमजोर कर रहा है। कॉल डिटेल से पार्टी राजेश ठाकुर और भाजपा नेता आरपीएन सिंह के संबंधों का खुलासा हो जायेगा, सोनिया गांधी के विदेशी मूल के मुद्दे पर पार्टी छोड़ने वाले प्रदेश अध्यक्ष ने उनलोगो पर एकतरफा कारवाई की है, वे अभी भी कहते है राजेश ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष पद के योग्य नहीं है।
रांची से रंजीत कुमार की रिपोर्ट