PATNA: पटना की परसा पुलिस आपकी सेवा में…श्लोगन के साथ क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान करती है। केस दर्ज करती है। अनुसंधन भी करती है। लेकिन हाल के दिनों में सुसाईड मिस्ट्री के केस ने परसा थाना को भी चक्कर में डाल दिया है।
एक शिक्षक दौलत के लिेए अपने भाई और पत्नी की सुसाईड के केस से डाईवर्ट करेंगा यह किसी ने नहीं सोचा था। लेकिन कहते हैं न कि कानून के हाथ लंबे होते हैं परसा पुलिस तह तक पहुंचने की कोशिस कर रही है।
फिलहाल स्थानीय लोगों एवं सूत्रों के हवाले से आपको पूरी घटना बता रहे हैं। यह घटना कुरथौल राजपूताना निवासी कुंदन सिंह और उसके दोस्त यशवंत सिंह से जुड़ी है। दोनों दोस्त मिलकर प्रोपर्टी डीलर का काम करते थे। दोनों का एक दूसरे के घर आना जाना था। सबकुछ ठीक चल रहा था। इस बीच कुंदन सिंह और उसके सगे भाई चंदन सिंह जो पेश से शिक्षक है दोनों परिवार एक ही घर में रहते थे। दोनों के बीच कभी कभी झगड़ा हुआ करता था।
स्थानीय लोगों ने नाम नहीं छापे जाने पर कहा की दोनों भाईयों में प्रोपर्टी को लेकर झगड़ा हुआ करता था। तभी 21 मई 2022 को कुंदन सिंह के आत्महत्या की खबर सामने आई। संपत्ति के लालच में कुंदन सिंह की हत्या आत्महत्या का रूप ले चूकी थी। भाई चंदन सिंह ने दर्ज प्राथमिकी में भाई की पत्नी का अवैध सबंध का हवाला दिया। चंदन के दोस्त यशवंत को भी इस केस में फंसाने की कोशिस की गई। कुंदन की पत्नी निशा और उसके बच्चे को घर से बेघर कर दिया गया। लेकिन कहते हैं न की रोप पेड़ बबूल के तो आम कहां से होय।
घटना के कुछ दिन के बाद ही चंदन सिंह की पत्नी सोनी कुमारी ने 5 अगस्त को 2022 को फांसी के फंदे में झूलकर अपनी जान गवा दी। घटना की खबर सुनते ही परसा पुलिस पहुंची और पूरे मामले के षडयंत्रकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अब देखने वाली बात यह है कि क्या बुललू सिंह उर्फ यशवंत सिंह निर्दोष है? क्या यशवंत सिंह को चंदन कुमार के पूरे परिवार के द्वारा साजिश के तहत फसाया गया ? क्या निजी संपत्ति के चलते मल्लू सिंह के धर्म पत्नी को घर से बेघर किया गया ? क्या चंदन सिंह निजी स्वार्थ के चलते अपनी धर्मपत्नी को फांसी से लटका कर मौत के घाट उतार दिया? इन सभी बातों का जवाब प्रशासन जल्द से जल्द ढूंढने में लगी है।
अब देखने वाली बात यह है कि प्रशासन इन सभी बातों से पर्दा कब तक उठाएगी। हालाकि मामला अभी न्यायालय में है लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिसिया अनुसंधान से साफ हो गया कि कहीं न कही पेशे से शिक्षक ने शातिराना अंदाज में सुसाईड की पूरी मिस्ट्री तो तैयार नहीं की थी। इसके लिए इंतजार करना होगा।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट