मधुबनी : जिला के जयनगर में जनअधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने जयनगर में पहुंचकर उनके द्वारा कमलानदी के विभिन्न तटबंधों का निरीक्षण किया गया. फिर उन्होंने बैतोन्हा के मध्य विद्यालय के पास स्थानीय लोगों से मिलकर बांध के कटाव पपर सहित कई अन्य मुद्दे पर चर्चा किए.
इस मौके पर बेल्ही पश्चिमी पंचायत के मुखिया सह मुखिया महासंघ अध्यक्ष मदन हजरा, सरपंच शत्रुधन विराजी,पंचायत समिति शियाराम ठाकुर, जन अधिकार पार्टी (लो) के जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संतोष झा, छात्र जिला अध्यक्ष शंभू सिंह, जिला सचिव राम कृष्ण, मीडिया प्रभारी मिथिलेश कुमार यादव साहू, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष तमन्ना शेख, बिस्फी प्रखंड अध्यक्ष बेचन यादव, जिला उपाध्यक्ष मजहर कलाम, जिला महासचिव सह जिला मुस्तकीम, छात्र परिषद प्रदेश महासचिव सरवन कुमार, युवा शक्ति प्रखंड अध्यक्ष बिस्फी संजय कुमार मंडल , युवा कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष अवदेश कुमार यादव, महादलित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुनींद्र पासवान, विजय दास, अनिल, कृष्णा, सुजीत और सतीश हजरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
पप्पू कुमार पूर्वे की रिपोर्ट