बिहार के मोतिहारी में तिलावे नदी का तटबंध टूट गया है, जिससे पूरे इलाके में बाढ़ आ गया है। बंजरिया प्रखंड में तटबंध टूटा है। तटबंध टूटने के बाद से निचले इलाकों में तेजी से पानी का फैलाव हो रहा है। बाढ़ के पानी से खेत में फसल तबाह हो चुके हैं। कई गांवों में बाढ़ का पानी तबाही मचा रहा है। लोग हैरान-परेशान हैं कि अब क्या करें। स्थानीय प्रशासन की ओर से अभी कोई बचाव कार्य नहीं शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि पानी दबाव के चलते यह तटबंध टूटा है।
बाढ़ के बीच लोगों के बीच पेट पालने की मुसीबत आ गई है। इस कठिन वक्त में लोग घोंघा खाने को मजबूर हैं। वहीं गरीब महिलाएं बाढ़ के पानी से घोंघा छानकर लाती हैं और उसका मीट निकालकर बेच रही हैं। लोगों का कहना है कि बाढ़ प्रभावितों तक प्रशासन राहत कार्य पहुंचाने में नाकाम साबित हो रहा है।