बेगूसराय में आपसी विवाद में की गई गोलीबारी में एक पक्ष के दो लोग को गोली लग गई। जिसमें इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। वही, एक लोग की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। एक शख्स डंडा से चोट लगने के बाद घायल हो गया है. घटना बखरी थाना क्षेत्र के डरहा गांव की है।
मृतक व्यक्ति की पहचान डरहा निवासी योगेंद्र सदा के रूप में की गई है। वहीं घायल व्यक्ति की पहचान वीरेन सदा एवं अन्य के रूप में की गई है। बताया जाता है कि अपराधी हरि नारायण महतो के द्वारा जबरन बच्चे को काम करने के लिए ले जाया जा रहा था। बच्चे ने जाने से इंकार कर दिया जिसके बाद बेरहमी से उसकी पिटाई की गई। बाद जब परिजनों ने उ उसी दौरान अपराधी हरि नारायण महतो ने उन लोग के साथ भी मारपीट शुरू कर दिया। उसी दौरान दो पक्ष में जमकर मारपीट होने लगा। मारपीट के दौरान अपराधी हरिनारायण महतो ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया जिससे दो व्यक्ति को गोली लग गई।
गोली लगने के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने तीनों को घायल अवस्था में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दरमियान योगेंद्र सदा की मौत हो गई। वहीं दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।जिसका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव पूर्ण की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बखरी थाना पुलिस को दी। बखरी थाना के पुलिस मौके पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अपराधी हरिनारायण महतो के भाई टुनटुन महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल मुख्य आरोपी हरिनारायण महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है।फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।
जीवेश तरुण की रिपोर्ट