आरा: बिहार विधान सभा चुनाव के पहले आरजेडी को लगातार झटके लग रहे है. पांच विधायकों के पार्टी छोड़ने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा कि आज राजद के लिए एक और बुरी खबर सामने आ गई. पार्टी के एक और सिपाही ने अपना नाता तोड़ लिया है. राजद कैंप में लगातार इस भगदड़ ने तेजस्वी की परेशानी बढ़ा दी है. खबर के मुताबिक राजद के पूर्व विधायक विजेन्द्र यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक विजेन्द्र यादव ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है. बताया जाता है कि विजेन्द्र यादव का भोजपुर इलाके में अच्छी पकड़ है और उन्होने पार्टी के लिए वहां काफी काम भी किया है. विजेन्द्र यादव के करीबियों ने बताया कि पूर्व विधायक काफी दिनों से नाराज चल रहे थे.
राकेश की रिपोर्ट
