PATNA: राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है जहां पूर्व विधायक गिरजा देवी की दीवार गिर जाने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई है वहीं इसी घटना में दूसरा मजदूर गंंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे पास के ही प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र की है है, जहां संत रविदास आश्रम परिसर में शौचालय के निर्माण का कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य से सटे बाउंड्री के दीवार पूर्व विधायक गिरजा देवी की थी। जहां पुरानी ईंट निकालने के दौरान दो मजदूर दब गए। पूर्व विधायक गिरजा देवी की दीवार कमजोर बताई जा रही थी। जो दूसरी तरफ संत रविदास और पूर्व विधायक का गिरिजा देवी का दीवार एक दूसरे में सटा हुआ था।
ईट निकालने के दौरान ही भड़भड़ा कर ईट की दीवर गिर पड़ी। बताया जा रहा है कि हादेस में एक मजदूर जो कि लखीसराय का रहने वाला था उसकी मृत्यु हो गई और दूसरा मजदूर जो कि गया करने वाला घायल हो गया उसे अस्पताल में एडमिट किया गया है। फिलहाल पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट