BHAGALPUR: भागलपुर अकबरनगर में एन. एच. 80 का दुर्दशा एंव जर्जर व्यवस्था को लेकर जन संसद के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार ने कि कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जन संसद के कार्यकर्ताओं ने अकबरनगर एन. एच. 80 कि जर्जर व्यवस्था एंव दुर्दशा को देखते हुये विभागीय उदासिया के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जर्जर व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग किये।
इस दौरान जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार ने मिडिया को बताया कि एन. एच 80 का दुर्दशा बत से बत्तर होती जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं देने से आम आवाम लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। साथ ही सडक दुर्घटना होने से कई लोग घायल हो चुके हैं।
अगर जिला प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाएगा तो इससे भी बडा आन्दोलन किया जाएगा कि बात कही गई है। साथ ही जन संसद के कार्यकारणी सदस्यम मो.ईजरआईल एंव जन संसद के प्रखण्ड उपाध्यक्ष सह पंचायत समिति प्रतिनिधि प्रियेश कुमार उर्फ जेपी यादव ने भी कहा कि एन. एच. 80 का जर्जर व्यवस्था जिला प्रशासन दुर करें नहीं तो उग्र आंदोलन क बात कही गई है| इस दौरान जन संसद के कार्यकर्ता सुरज कुमार, विनोद यादव, रुपो यादव, फुटो मंडल, जाले मंडल सहित सैकड़ों ग्रामीण एंव कार्यकर्ता मौजुद थे।
सुलतानगंज से संतोष राज की रिपोर्ट