राकेश शर्मा, बोकारो
बोकारो: जिले में एक और मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर है। साड़क के एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। अब इसके बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या नौ से दस हो गयी है।
खबर के अनुसार 75 वर्षीय कोरोना मरीज की मौत बीजीएच में हो गयी है। जबकि आठ अन्य का ईलाज बीजीएच में चल रहा है। ये जानकारी सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक ने दी।