GAYA: बिहार के महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज गया पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच वे ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर पहुंचे और भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। यहां पर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंड दान भी किया।
विष्णुपद मंदिर प्रांगण में घंटों बैठकर उन्होंने धार्मिक कर्मकांड पूरा किया। दक्ष पुरोहितों के द्वारा उनके धार्मिक अनुष्ठान को पूरा कराया गया। इस बाबत विष्णुपद मंदिर प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल ने बताया कि महामहिम राज्यपाल का पिंडदान उनके खानदानी गया पाल पंडा के द्वारा कराया जा रहा है।
विष्णुपद मंदिर प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभूलाल विट्ठल ने बताया कि विष्णुपद मंदिर प्रबंध कारिणी समिति के द्वारा एक मांग पत्र भी महामहिम राज्यपाल को दिया गया है। जिसमें ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर को काशी कॉरिडोर की तरह विकसित करने की मांग की गई है।
गया से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट।