PATNA : लोकसभा चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा अपनी राजनीतिक जमीन को और मजबूत करने में लग गए है। साथ-साथ कुशवाहा समाज को एकजुट करने को लेकर लगातार बिहार की यात्रा में लगे थे। वहीं आज सम्राट अशोक की जयंती मना कर एक बड़ा संदेश देना चाहते हैं।
इसी को लेकर पटना के बापू सभागार में सम्राट अशोक जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें काफी संख्या में बिहार के विभिन्न जिलों से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। वहीं सम्राट अशोक को मानने वाले और उपेंद्र कुशवाहा के समर्थक बैनर पोस्टर के साथ सम्राट अशोक की जयंती में शामिल हो रहे हैं।
साथ ही तमाम कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की। इतना ही नहीं उपेन्द्र कुशवाहा के जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही कार्यकर्ताओं ने कहा कि, आने वाले समय में उपेंद्र कुशवाहा को मजबूत करने का काम किया जा रहा है और महागठबंधन को 2024 और 2025 में करारा जवाब देंगे।
पटना से संजय कमर मुनचुन की रिपोर्ट