PATNA : एक बार फिर आज नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाधान यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि,कुछ याद है मुख्यमंत्री जी सहरसा के बारे में? आपने वैधनाथपुर पेपर मिल को मरा हुआ छोड़ दिया।यहाँ हजारों रोजगार था। सहरसा रेलवे ओवरब्रिज को तो पूरा कराइयेगा? लोग बहुत परेशान हैं। ख़ैर आपका भी रिकॉर्ड रहेगा कि आपने सहरसा के अगल बगल जिलों को तो मेडिकल कालेज, यूनिवर्सिटी आदि दिया। लेकिन सहरसा को कुछ नहीं दिया। सिर्फ पिकनिक मनाने निकल पड़ते हैं। जिसका कोई हल नहीं निकलता है।
आपको बता दें कि न्याय यात्रा में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहरसा आए हुए थे। तो मत्स्यगंधा को पर्यटन स्थल एवं उसके विकास व सौंदरिकरण का घोषणा किये थे जो आज तक नही हुआ। इतना ही नहीं महेषी में मां उग्रतारा स्थान को धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने का घोषणा किए थे वह भी अभी तक नहीं हो पाया।
विजय सिन्हा ने अपने इस बयान को जारी रखते हुए बोले ,मुख्यमंत्री जी दिवारी गांव याद है? जहाँ 2 वर्ष पूर्व जल जीवन हरियाली यात्रा पर गए थे.आज वहां क्या हाल है जाकर देख लीजिये। आज इस गांव में न ही नल है न ही हरियाली, यह गांव पूरी तरह से उपेक्षित हो गया है। वहीं नीतीश कुमार की सरकार को भू माफिया बताते हुए कहा ,जब से राष्ट्रीय जनता दल के साथ सरकार बनी है भू माफिया एवं राजस्व पदाधिकारी के गठजोड़ से शहर के ज्यादातर जमीन पर भू माफिया का कब्जा हो गया है। जिसके कारण लगातार अपराधिक घटना गोलीकांड होता रहता है। ये सब कब तक चलेगा?
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट