अमित कौशिक, जमुई
जमुई: जिले चकाई प्रखंड के प्रशासनिक पदाधिकारी कोरोना को लेकर अपने दायित्व के प्रति चौकस हैं। ये अधिकारी हर दिन बॉर्डर से लेकर क्वॉरेंटाइन सेंटर तक स्वयं पहुंचते हैं। चकाई प्रखंड के प्रशासनिक पदाधिकारी से लेकर पुलिस पदाधिकारी तक लॉक डाऊन के दौरान अपने अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति काफी सजग हैं। इसी क्रम में शनिवार को बिहार और झारखंड की सीमा पर जाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चांद और अंचलाधिकारी अजीत कुमार झा ने अपने सहयोगियों के साथ सीमा पर जाकर जांच की।
इस दौरान उन्होंने दूरदराज से आ रहे अप्रवासी मजदूरों, आम लोगों का पूरा ख्याल करते हुए आवश्यकता अनुसार सहायता किया। जांच के क्रम में उन्होंने पैदल व साइकिल से आने वालों को क्वॉरेंटाइन सेंटर लाकर उनका स्वास्थ्य जांच कराया गया। अधिकारियों ने भोजन, पानी व मूलभूत आवश्यकतों की भरपाई भी की। अधिकारियों ने यह भरोसा भी दिलाया कि बिहार सरकार आपके साथ है। करोनो से डरे नहीं बल्कि नियमों का पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।