रांची ब्यूरो
रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। राजधानी में मरीजों की संख्या 75 और राज्य में 103 कोरोना पॉज़िटिव की संख्या हो गयी है। रविवार को 16 मरीजों के बाद सोमवार को भी 20 कोरोना पॉजिटिव मिले। जांच में तेजी के साथ मरीजों की संख्या में भी वृद्धि होती नजर आ रही है।
सोमवार को मिले मरीजों में मिले सभी 20 मरीज रांची जिले से हैं। रिम्स में इलाजरत लालू प्रसाद के वार्ड में पदस्थापित डॉक्टर के एक मरीज भी जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला है।