पटना ब्यूरो
पटना: बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बिहार में अब कई जिले कोरोना की चपेट में आते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब सूबे के हालत बिगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छह नए मरीजों के मिलने की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही बिहार में अब पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 556 हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को पहला अपडेट जारी करते हुए बताया है कि कोरोना के छह नये मरीज मिले हैं। सभी समस्तीपुर जिले से मिले हैं। सभी पुरूष सदस्य हैं। जिले के हसनपुर से 35 साल और 57 साल का व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं रोसड़ा से 50,39,50 और 35 साल के शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।