नेपाल ने एक बार फिर भारत के साथ नए विवाद को जन्म दे दिया है। इस बार नेपाल ने भारतीय सीमा के अंदर बनी सीता माता की गुफा पर दावा कर दिया है। नेपालियों ने इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सीता माता की गुफा के पास लगे बॉर्डर पिलर को उखाड़ दिया है। इस बात की जानकारी स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी है। पिलर नंबर 436 के उखाड़े जाने की खबर मिलते ही SSB के अफसर अपने जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। भिखनाठोड़ी में नेपाल की इस उकसाने वाली हरकत के बाद SSB इलाके में पैनी नजर रख रही है। नेपाल एक के बाद एक लगातार उकसावे वाली कार्रवाई कर रहा है लेकिन अफसोस है कि केंद्र की मोदी सरकार की विदेश नीति की विफलता ही है जो नेपाल भारत को हर मोर्चे पर चुनौती देता दिख रहा है।