रांची ब्यूरो
झारखंड में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन मामले बढ़ रहे हैं। झारखंड के पलामू के लेस्लीगंज से तीन कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही झारखंड में कुल संख्या 66 हो गई है। पलामू डीसी ने इसकी पुष्टि की है।
इससे पहले रांची के हिंदपीढ़ी से तीन और कांटाटोली से एक कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। शनिवार को कुल सात नये मामले सामने आये। इससे पहले शुक्रवार को भी झारखंड के देवघर से एक और रांची के हिंदपीढ़ी से दो मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी।