पटना: बिहार में कई दिनों से सियासी सरगर्मी के बिच बिहार में सियासत एक बार फिर बदल गई है। नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्होंने बीजेपी के समर्थन से नई सरकार का गठन किया है। इससे पहले उन्होंने अगस्त 2022 में बीजेपी से गठबंधन तोड़कर राजद (RJD) और कांग्रेस (Congress) के साथ महागठबंधन की सरकार बनाई थी। बता दे की नीतीश कुमार राजभवन में आज शाम 5 बजे 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ 2 उप मुख्यमंत्री और 6 कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है।
हम कोटे से संतोष सुमन बने मंत्री
नीतीश कुमार ने रविवार को एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 8 अन्य मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली। नई एनडीए सरकार में अभी मंत्री के रूप में और भी कई नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी लेकिन इसके पहले शुरुआती दौर में भी जातियों को साधने की कोशिश की गई है। इस बार मंत्री बने नेताओं में भाजपा की ओर से सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार मंत्री बने हैं। हम कोटे से जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन भी मंत्री बने हैं जबकि निर्दलीय सुमित कुमार को भी मंत्री बनाया गया है। वहीं भाजपा के प्रेम कुमार भी मंत्री बने हैं।
शपथ लेने वाले मंत्री की देखे लिस्ट…
1. नीतीश कुमार कुर्मी – JDU
2. सम्राट चौधरी, कोइरी – BJP
3. विजय सिन्हा, भूमिहार – BJP
4. प्रेम कुमार, , कहार – BJP
5. विजय चौधरी, भूमिहार – JDU
6. विजेंद्र यादव – JDU
7. श्रवण कुमार, ,कुर्मी -JDU
8. संतोष सुमन, दलित – HAM
9. सुमित सिंह, राजपूत – निर्दलीय