PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हरियाणा रवाना हो गए हैं। विशेष विमान से हरियाणा रवाना होने वाले अन्य नेताओँ में मंत्री संजय झा भी साथ है। हरियाणा के फतेहाबाद में सम्मान रैली का आयोजन हो रहा है।
देवी लाल की जयंती के मौके पर आयोजित इस रैली में देश भर के कई नेता शामिल होगे। 2024 में विपक्षी एकता को मजबूत करने की कवायद में यह रैली महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अलग अलग राज्य के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होकर भाजपा के खिलाफ बिगुल फूकेंगे।
आपको बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही भाजपा को 2024 में उखाड़ फेंकने के लिए बिहार की सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी संकल्प ले चूकी है। विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के मिशन पर लालू-नीतीश का मास्टर प्लान भी तैयार है। इसी कड़ी में दिल्ली में लालू- नीतीश की मुलाकात सोनिया गांधी से भी होगी।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट