KAIMUR :खबर रोहतास से है जहां आज नगर निकाय के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ दिलाया गया। वहीं रोहतास जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने नगर निगम सासाराम के नवनिर्वाचित मेयर, उप मेयर तथा पार्षदों का शपथ कलेक्ट्रेट परिसर सासाराम में दिलाई गई। नगर निगम सासाराम की पहली मेयर काजल कुमारी तथा उप मेयर सतवंती देवी सहित अन्य पार्षदों का शपथ दिलाया गया।
बता दें कि नगर निगम सासाराम को बड़े ही धूमधाम के साथ दुल्हन की तरह सजाया गया हैं। यह शपथ ग्रहण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सासाराम में आयोजित किया गया हैं। इतना ही नहीं आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूदगी थी। वही इस मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर सासाराम में शपथ समारोह के दौरान चहलकदमी देखा गया सासाराम में शपथ पत्र को लेकर कड़ी सुरक्षा और विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासन पुलिस तैनात दिखे। नगर निकाय के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों शपथ समारोह के साथ सासाराम में पहुंचकर जायजा लिया।
कैमूर से अमित कुमार की रिपोर्ट