PATNA: आज वर्ष 2022 का अंतिम दिन है। ईश्वर की कृपा से हम सबों के लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहा। वर्ष 2022 के पूर्व लगातार दो वर्षो से पूरा कोरोना महामारी को झेल रहा था। जिसके कारण पूरा विश्व संकट में आ गया था। पहली बार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को ऐसा लगा कि विश्व में चिकित्सा सेवा को और मजबूत करने की जरूरत है। ऐसी परिस्थिति में अब बिहार चिकित्सा सेवा के लिए एक नए युग में प्रवेश कर गया है। चिकित्सा सेवा को सुदृढ़ बनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा को मजबूत बनाने की जरूरत है।
पिछले कुछ वर्षों में राज्य में अनेकों पारा मेडिकल नर्सिंग और फार्मेसी संस्थानों की स्थापना राज्य सरकार के द्वारा की गई है और निजी क्षेत्र में भी अनेकों चिकित्सा शिक्षा के संस्थानों को राज्य सरकार के द्वारा मान्यता दी गई है।
जिससे राज्य में पारा मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की कमी को भविष्य में दूर किया जा सकेगा और राज्य में जिस दिन पारा मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की कमी दूर हो जाएगी, उस दिन लगभग स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार एक अग्रणी राज्यों में इसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस नर्सिंग पैरामेडिकल फार्मेसी और मैनेजमेंट जैसे संस्थानों का संचालन करता है।
जो अनवरत प्रयास से साल 2010 से 2022 तक इन क्षेत्रों में लगभग 7000 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देकर एक होनहार नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ बनाने का कार्य किया। एस के मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूच्नस के द्वारा संचालित संस्थानों में सत्र 2022 में नामांकन लेने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी।
जिसमें 6200 छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए थे। पहले बिहार से छात्र-छात्राएं अपने पढ़ाई के लिए बिहार से बाहर जाते थे। हमने इस राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा 2022 के माध्यम से पूरे देश को बताने का काम किया है कि बिहार भी शिक्षा हब है। यहां आइए और यहां प्रशिक्षण प्राप्त कीजिए। अब एस के मंडल ग्रुप इसके द्वारा संचालित संस्थानों का बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के पोर्टल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के द्वारा संचालित संस्थानों को बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के पोर्टल पर भी अंकित कर दिया गया है।
मैं इसके लिए शिक्षा विभाग बिहार सरकार पटना को धन्यवाद देता हूं। आने वाले वर्ष 2023 में भी इसी तरह एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा 2023 का आयोजन किया जाएगा। राज्य में लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार हो रहा है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और माननीय उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को धन्यवाद देता हूं। आने वाले नए वर्ष 2023 के लिए मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं और मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप सभी हमेशा की तरह ऊर्जावान बने रहें और राज्य के विकास में सहभागी बने।
पटना से आलोक कुमार की रिपोर्ट।