पटना: बिहार में एनडीए की नई सरकार बनाने को लेकर भाजपा और जदयू ने आपस में हाथ मिला ली है। अब बिहार में भाजपा के समर्थन से नई सरकार में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री रहेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के नाम पर पार्टी ने सहमति जताई है। सूत्रों के अनुसार दोनों के नाम पर पार्टी में आम राय बन चुकी है। इसके साथ ही केंद्रीय नेतृत्व भी उनके नाम पर सहमति दे चुका है। वहीं आज शाम करीब 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ लेने वालों में जदयू की ओर से फ़िलहाल तीन नेता हो सकते हैं, वहीं सीएम नीतीश के इस्तीफा के तुरंत बाद जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा भाजपा दफ्तर पहुंचे और बीजेपी नेताओं से बात की।
जानिए कितने बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह
बता दे की सम्राट और विजय को भाजपा ने सदन में नेता और उप नेता के रूप में बड़ी जिम्मेदारी देने की योजना बनाई है। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपना इस्तीफा देने के बाद राजद और विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया पर बड़ा हमला बोला है। इस्तीफा देने के बाद नितीश कुमार मिडिया से बात करते हुये उन्होंने कहा राजद कि रवैया सही नहीं था उनके साथ सही से काम नहीं चल रहा था, बतादे की नितीश कुमार रविवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दें दिया। और अब से कुछ हीं घंटों में बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जिसको लेकर नितीश शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेंगे। इसके साथ बिहार में फिर से एक नई सरकार की सुरुआत नीतीश कुमार करेंगे।