PATNA: सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए देश की सबसे बड़ी संस्था चाणक्य आईएएस एकेडमी के पटना ब्रांच के रिजनल हेड डॉ. कृष्णा सिंह ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस करके यह जानकारी दी।
चाणक्य आईएएस अकैडमी की देश में 25 वीं एवं बिहार में दूसरी शाखा जो बेली रोड पिलर नंबर 25 के पास स्थित है का शुभारंभ किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह अनिमेश परासर नगर आयुक्त पटना एवं चाणक्य आईएएस एकेडमी के फाउंडर सक्सेस ग्रुप ए के मिश्रा भी मौजूद थे।
बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह अनिमेष पर नगर आयुक्त पटना एवं चाणक्य आईएएस अकैडमी के फाउंडर सक्सेस गुरु ए के मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नई शाखा का उद्घाटन किया। यहां पढ़ने वाले बच्चों को भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। संस्थान खुलने के पहले ही दिन बड़ी संख्या में छात्रों ने नामांकन करवाया।
चाणक्य के फाउंडर चेयरमैन सक्सेस गुरु ए के मिश्रा ने यह जानकारी दी कि राजा बाजार शाखा पर ही छात्रों के लिए एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। चाणक्य आईएएस एकेडमी के रीजनल हेड डॉ सिंह ने कहा कि आज सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाली देश की सबसे बड़ी संस्था चाणक्य आईएएस अकैडमी है। जिसकी कुल पच्चीस सेंटर है इसके पटना सेंटर की स्थापना विद्यार्थियों के व्यापक मांग मांग पर 2013 में हुई थी।
तब से यह संस्था सक्सेस गुरु ए के मिश्रा के मार्गदर्शन में तथा मेरे नेतृत्व में व्यापक पैमाने पर बिहार में सिविल सेवा परीक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चला रही है। इसके साथ ही छोटे-छोटे संस्थानों पर सेमिनार करके बिहार के विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की बारीकियों को समझा कर उन्हें प्रेरित भी करके बिहार के विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा की बारीकियों को समझा कर उन्हें प्रेरित भी कर रही है।
संभवत इसी के परिणाम स्वरूप बिहार का रिजल्ट सिविल सेवा परीक्षा में लगातार सुधरता जा रहा है। एकेडमी से पिछले वर्ष देश में व्यापक तौर पर यूपीएससी में 200 से अधिक विद्यार्थियों का चयन हुआ है। पिछले 5 वर्षों में एकेडमी से कमोबेश टॉप टेन में प्रत्येक वर्ष 5 विद्यार्थी रहे हैं। 1993 से आज 29 वर्षों के इतिहास में एकेडमी से 5000 से अधिक छात्रों का चयन सिविल सेवा परीक्षा में हो चुका है। राज्य सिविल सेवा परीक्षा में यह आंकड़ा हजारों की संख्या में है, जो निश्चित तौर पर एकेडमी के स्वर्णिम उपलब्धियों को दर्शाता है।
डॉ सिंह ने आगे बताया कि 66वीं बीपीएससी परीक्षा में भी इस संस्था से अभूतपूर्व चयन हुआ था। कुल 138 छात्र सफल हुए थे। शाखा के शुभारंभ के अगले दिन 13 दिसंबर को ए के मिश्रा का आर्ट ऑफ सक्सेस सेमिनार का भी आयोजन इसी शाखा पर किया जाएगा। जिसके लिए विद्यार्थी 91170 00058 पर कॉल करके निशुल्क पंजीयन कर सकते हैं।
पटना से संवाददाता विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट