PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना के दानापुर से है। जहां दानापुर इलाके में एक महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। खास बात ये है कि जब छेड़खानी का विरोध जिस युवक ने किया तो उसे जमकर पिटाई की गई।
दो युवकों के द्वारा महिली की छेड़खानी की गई जिसमें पहचान के मुताबिक पहले लड़के का नाम टुनटुन और दूसरे युवक का नाम विराट है, यह दोनों युवक ने मिलकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के बचाब में आए भांजे को जमकर इन दोनों युवक ने पीट डाला। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि हथियार से गर्दन पर वार किया गया। सर पर बड़े से ईट से हमला किया गया। जिसके बाद युवक ने दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसकी इन्ज्यूरी दानापुर के सरकारी अस्पताल में कराया गया।
मामले के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों युवक कबाड़ी की दुकान पर खड़े थे, तभी रूबी नाम की महिला उसी छत पर खड़ी होकर दूसरी महिला से बात कर रही। दुकान पर खड़े दोनों युवक गंदे इशारे के साथ गंदी बात करने लगे। जब महिला ने इस बात की जानकारी दूसरी महिला पड़ोस वाली को देखकर बताएं बताइए दोनों महिला और उनका भांजा ने उस युवक से पूछा कि तुम गंदे इशारे क्यों कर रहे हो ? तब जाकर वह दोनों युवक टुनटुन और विराट नाम के युवक ने घर में घुसकर महिला को भी पीटा और उनके भांजे और महिला की बेटी को भी पीटा गया।
इस बीच बचाव में बताया जा रहा है कि 2 अन्य लोगों को भी चोटें आई है जो घायल भी हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस दोनों युवक की तालाश करने की बात कहते हुए अनुसंधान कर रही है। पीड़ित पक्ष की माने तो दोनो युवक ने जाते जाते जान से मारने की धमकी भी दी है। हथियारबंद दोनों युवक घर में घुसकर महिला के भांजे को चार से पांच की संख्या में घुसकर मारपीट की। घायल युवक का नाम सनी कुमार बताया जा रहा जिसका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
पटना से संजय कुमार मुनचुन की रिपोर्ट