PATNA: भतीजे ने ही किया अपने चाचा का अपहरण कर लिया है, जिसका सुराग अबतक नहीं मिला है। बिहार पुलिस मुख्यालय एडीजी जे.एस.गैंगवार से न्याय की गुहार लगाने पीड़ित परिवार पहुंचा। पीड़ित परिजनों की बात सुनकर पहेल तो एडीजी को आश्चर्य हुआ लेकिन हकीकत से रू ब रू होते हुए आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द आपके पिता को ढूंढ निकाला जाएगा।
दर असल मामला बिहार के अररिया जिले का है। घटना अररिया में 24 सितंबर 2022 की बताई जा रही है। जहां एक मासूम बच्ची के पिता को अगवा कर लिया जाता है। तकरीबन 6 महीने इस घटना को हो चुके हैं लेकिन अभी भी इस मासूम बच्ची के पिता का कोई सुराग पुलिस नहीं ढूंढ पाई है।
पीड़ित परजनों ने जिले के सभी अधिकारियों एवं प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई मगर थक हार कर यह बच्ची अपने पिता की गुहार लगाने बिहार पुलिस मुख्यालय एडीजी गैंगवार के पास पहुंची है। एडीजी गैंगवार ने आश्वासन दिया है कि हम जल्द से जल्द आपके पिता को ढूंढ निकालेंगे। आस्वासन मिलने के बाद पीड़ित परिजनों को उम्मीद जगी है कि उनके अपहर्त पिता को जल्द ही पुलिस रिहा करा लेगी।
पटना से अजय कुमार की रिपोर्ट