बीते कुछ महीनों से भारत व नेपाल के बीच सीमा पर तनाव बढ़ा हुआ है। बिहार में नेपाल सीमा पर हाल के दिानों में तनाव की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में खरसलवा के पास का है, जहां नेपाल पुलिस ने एक महिला और उसके बच्चे को बंधक बना का पीटा, फिर विवाद बढ़ा तो हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इसके बाद सीमा पर तनाव बढ़ गया।
घटना पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में खरसलवा के पास हुई। वहां भारत-नेपाल सीमा के पास एक स्थानीय महिला पशु चारा के लिए घास काटने गई थी। नेपाल पुलिस ने उसे रोका। जब महिला ने भारतीय क्षेत्र में होने का हवाला दिया तो नेपाल पुलिस ने उसे व साथ में रहे उसके बच्चे को पकड़ लिया। इसके बाद नेपाल पुलिस ने महिला से मारपीट की।