SPORTS – कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे नीरज चोपड़ा। बर्मिंघम में खेले जाने वाले बहुप्रतीक्षित खेल आयोजन हो रहा। राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत से ठीक दो दिन पहले, भारतीय दल को पदक दिलाने में नीरज चोपड़ा द्वारा नेतृत्व करने की फैनस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा चोटिल हो गए है उन्हें कमर में चोट लगी है और उन्हें बहुराष्ट्रीय प्रतियोगिता से हटना होगा। नीरज चोपड़ा, जो गत राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन भी हैं, को शनिवार को अमेरिका के यूजीन में विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में भाग लेने के दौरान कमर में चोट लग गई थी। उन्हें एमआरआई स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया और अब डॉक्टरों ने उन्हें कम से कम एक महीने के लिए आराम करने की सलाह दी है।
इस खबर की पुष्टि करते हुए, भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के प्रमुख ने कहा है, “नीरज चोपड़ा को राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर कर दिया गया है क्योंकि वो चोटिल है। उन्हें एहतियात के तौर पर 20 दिनों के आराम की सलाह दी है। उन्हें कमर में चोट लगी है और उनकी रिपोर्ट आने के बाद, डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने के लिए आराम करने की सलाह दी है। ”