PATNA – पटना पहुंची राष्ट्रपति चुनाव की NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू। अपने समर्थन के लिए आज सुबह 10:00 बजे विशेष विमान से पटना पहुंची है। उनके स्वागत के लिए मुख्यमंत्री नितीश कुमार , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद चिराग पासवान और तमाम भाजपा के नेता मौजूद रहे।
एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में कला संस्कृति विभाग की बच्चीयों ने द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में नृत्य पेस किया और साथ ही बिहार गौरव गान के साथ उनका भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू के लिए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किये गए थे। एयरपोर्ट से निकलते ही सबसे पहले द्रौपदी मुर्मू पुराना सचिवालय स्थित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करने जाएँगी।
उसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने भाजपा की महिला मोर्चा की नीतियों उनका स्वागत करेंगी। वहीं भाजपा के अनुसूचित जाति और जनजाति मोर्चा तथा किसान मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भी द्रौपदी मुर्मू का भव्य स्वागत किया जाएगा फ्रेजर रोड, बाटा मोड़ के पास।
वही उसके बाद द्रौपदी मुर्मू होटल मौर्य का रुख करेंगी जहां पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वही द्रौपदी जी एनडीए के दलों से चुनाव में समर्थन की अपील करेंगी। जिसके बाद दोपहर 2:00 बजे वहां से रवाना हो जाएंगी।