ROHTAS : आगामी दो अप्रैल के प्रस्तावित सम्राट अशोक की जयंती समारोह को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के द्वारा मंडल के कई गाँव जैसे चंदनपुरा, कैथी, बैरूकही आदि गाँवो का दौरा कर वहाँ के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया।
वहीं आपको बता दें कि, भाजपा नेता अर्जुन गुप्ता के उपस्थिती में सासाराम के कोनार मंडल में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उदय पांडेय के आवास पर प्रधानमंत्री जी के 99 ऐपिसोड मन की बात को सुना गया। इसके साथ ही श्री गुप्ता ने कहा कि, हम सब के लिये यह गौरव की बात है कि ,हमारे रोहतास जिला के सासाराम मे देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह जी आ रहे है।
जिस तरह से कोनार मंडल प्रभारी सह अखिल भारतीय सामाजिक न्याय मोर्चा के प्रदेश महासचिव विकास तिवारी मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार उपाध्यक्ष मृत्युंजय पांडेय ने प्यार स्नेह के साथ गाँव का दौरा कराया। इसके लिए श्री गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को हृदय से आभार जताते हुए मौके पर अशोक पांडेय, हीरा ठाकुर, रंजन पाठक, विकास पांडेय, मुनमुन पांडेय, गुरु शंकर तिवारी, कृष्णा तिवारी, धीरज पांडेय, टिंकू पांडेय, रोहित कुमार पांडेय आदि दर्जनों लोग मौजूद रहें।
रोहतास से अमित कुमार गुप्ता की रिपोर्ट