PATNA: राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा का जिला प्रतिनिधियों की बैठक राजधानी पटना में संपन्न हो गई। प्रदेश कार्यालय एन कॉलेज पानी टंकी के पास बोरिंग रोड पटना में संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंजीनियर आशुतोष कुमार झा के अध्यक्षता में संपन्न हुई।
प्रदेश प्रवक्ता किशोर चौधरी के संयोजक के नेतृत्व में हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि सर्वप्रथम राज्य के सभी वार्डों में 5-5 पदाधिकारियों का मनोनयन होगा। जिस जिला में सभी पांचों पदाधिकारी वार्ड स्तर तक सक्रिय हो जाएंगे वहां सर्वप्रथम सभी का प्रशिक्षण सम्मेलन किया जाएगा। उसमे प्रादेशिक पदाधिकारीगण सभी दिशा निर्देश व आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएंगे। जिस जिला या प्रखंड या नगर में वार्ड स्तर पर पांच पदाधिकारी की सूची तैयार हो जाएगी, वहां ब्राह्मण अनिवार्य सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मधुबनी दरभंगा एवं पटना को रखा गया है।
प्रदेश प्रवक्ता किशोर चौधरी ने आगे बताया कि अपने समाज के महत्वपूर्ण जीवित या स्वर्गीय पूर्वज जिन्होंने किसी भी प्रकार से विशिष्ट योगदान दिया हो किसी भी क्षेत्र में यथा स्वतंत्रता संग्राम, शिक्षा , स्वास्थ्य, साहित्य , आध्यात्मिक , सामाजिक, राजनैतिक उन सभी लोगों का अवतरण दिवस और पुण्यतिथि की सूची तैयार की जाएगी। इसके साथ ही उनके घर पर या संगठन द्वारा निर्धारित जगहों पर निश्चित ही श्रद्धांजलि या जन्मदिन मना कर उनके जीवनी पर चर्चा होगी। जो वर्तमान व भावी पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा स्रोत का काम करेगी।
बैठक में उपस्थित लोगों में अभिषेक कुमार, संजीव कुमार पांडे, द्विजेंद्र मिश्रा, रजनीश पाठक, इंजीनियर राहुल मिश्रा, विकास कुमार मिश्रा, पूनम झा, अभिनंदन पांडे, बृज मोहन झा, प्रसून, सोमेश कुमार, अमित मोहन मिश्रा, हिमकर भारद्वाज, रंजीत कुमार पांडे, मनीष कुमार मिश्रा, प्रशांत मिश्रा, सागर पांडे, निखिल, आनंद उपाध्याय, अमन शांडिल्य, अवनींद्र कुमार झा, प्रशांत कुमार मिश्रा, रमन कुमार झा, अरुण कुमार झा, ललित कुमार झा, हरिमोहन मिश्र, अरविंद पांडे, सिद्धार्थ प्रियदर्शी, राजीव कुमार झा , श्याम किशोर झा, रोशन कुमार झा एवं गणेश मिश्र सहित गणमान्य लोगों ने उपस्थिति जताई।
पटना से विशाल भारद्वाज की रिपोर्ट