JAMUI: बिहार के जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत चिन बेरिया पंचायत में प्रखंड प्रशासन की ओर से मंगलवार को ग्राम चौपाल सह विकास शिविर का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह थे। वहीं मंच संचालन का दायित्व प्रखंड विकास पदाधिकारी डा0 प्रभात रंजन ने बखूबी निभाई।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह को पंचायत के मुखिया अश्वनी कुमार सिंह वार्ड सदस्य सरयू दास ने अंग वस्त्र एवं बूकें देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात लाइट एंड साल्ट मिशन स्कूल की छात्राएं ने जिलाधिकारी के स्वागत में स्वागत गान प्रस्तुत की।
यह चौपाल चिन बेरिया पंचायत के दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया। जहाँ पीपल पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर बैठकर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने पंचायत वासियों की एक-एक समस्याएं सुनी और समस्या पर प्रकाश डालते हुए ग्राम वासियों को विस्तृत जानकारी दी।
शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, राजस्व, बाल विकास परियोजना , जीविका सहित अन्य सभी प्रकार के पेंशन योजनाओं पर चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह कुछ लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरण किए। तो कुछ जॉब कार्ड को जाॅब कार्ड। वही चौपाल की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया की शिक्षा के प्रति हम लोगों से फीडबैक लिया और वह संतोषजनक रहा।
मिशन स्कूल के छात्रा ने जिलाधिकारी से रू वरू होकर अपने गांव पर परिचर्चा करते हुए शिक्षा की व्यवस्था की सराहना की और कुछ समस्या के निराकरण को लेकर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया। शिक्षा के क्षेत्र में समुचित व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।
इस चौपाल में जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के साथ लक्ष्मीपुर प्रखंड के पंचायती राज पदाधिकारी, पीओ कौशलेन्द्र कुमार, एम् ओ गणेश साह, कृषि पदाधिकारी कपिलदेव पासवान, सीडीपीओ मुक्ता कुमारी सहित अन्य सभी प्रखंड कर्मी मौजूद थे।
जमुई से संवाददाता नंदन की रिपोर्ट