कोरोना की महामारी तेजी से पैर पसार रही है। सरकार और प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद मरीजों की संख्या खतरनाक तरीके से बढ़ रही है जो मानवता पर बड़ा संकट है। इस महामारी से बचाव की कोशिशें लगातार की जा रही है। इसी सिलसिले में पटना के युवा समाज सेवी सैयद मुस्तफा हुसैन कोरोना काल में लगातार लोगों की जान बचाने के साथ साथ हरसंभव मदद करते आ रहे हैं।

मुस्तफा हुसैन अब राजधानी से बाहर कोरोना काल मे कोरोना से बचाव के लिए जरुरतमंद लोगों के बीच कोरोना सुरक्षा किट्स का वितरण लगातार कर रहे है। मंगलवार को राजधानी पटना से 15 किलोमीटर दूर सोनपुर में करीब सौ जरुरतमंद लोगों के बीच कोरोना सुरक्षा किट्स का वितरण उन्होंने अपने हाथ से किया।। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों के बीच एन-95 मास्क, सेनेटाइजर, साबुन, डिटोल एवं हैंड वास का वितरण किया गया।
इस दौरान बुजुर्ग लोगो का खास ख्याल रखा गया। बहुत कम लोग होते है जो जरूरतमंद के बीच सबसे मंहगा मास्क एन-95 का वितरण करते हैं। यह मास्क कोरोना से बचाव में सबसे कारगर मास्क होता है। समाजसेवी सैयद मुस्तफ़ा हुसैन ने सोनपुर के डेढ़ दर्जन पत्रकारों को भी कोरोना सुरक्षा किट्स और अंग वस्त्र देकर सम्मनित किया।

सोनपुर के बाघ बच्चा बाबू के कम्पस में यह कार्यकर्म आयोजित हुआ। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए समाज सेवी सैयद मुस्तफ़ा हुसैन ने कहा कि मौजूदा वक्त में कोरोना तेजी के साथ पूरे देश को अपने जद में ले रहा है। बिहार में भी हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं। मुस्तफा ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अनलॉक में मिली रियायत का कुछ लोग गलत फायदा उठा रहे हैं जिसकारण महामारी बढ़ती जा रही है। शहर से लेकर गांव तक में कोरोना का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है।

मुस्तफा हुसैन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को गंभीरता से लेने की जरुरत है वरना आने वाला वक्त समाज में तबाही मचा सकता है। मुस्तफा हुसैन ने कोरोना भगाओ, देश बचाओ का नारा देते हुए लोगों से कहा कि वह खुद भी महामारी को लेकर सतर्क रहें और दूसरों को भी प्रेरित करें। मुस्तफा ने महामारी से जारी इस जंग में हर एक शख्स से अपील की कि वह शासन-प्रशासन की मदद करे और नियमों का पालन पूरी ईमानदारी से करें।

जागरुकता अभियान के दौरान बच्चा बाबू के पुत्र सुरेश नारायण सिंह, गोपाल सिंह, डाक्टर अतुल कुमार, सहित समाज के कई प्रतिष्ठित लोग भी मौजूद थे।










