भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कोरोना संकट के बीच पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के आह्वान पर जन सेवा में जी जान से लगे हैं। ऐसे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और रांची के लोकप्रिय सांसद द्वारा अपने लोकसभा क्षेत्र में 1लाख *मोदी सुरक्षा किट का वितरण एक सराहनीय पहल है।उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा इसकी भूरी भूरी प्रशंशा करती है।श्री प्रकाश ने कहा एक देश जान की सुरक्षा हेतु दीर्घ कालीन लॉक्ड डाउन भी आवश्यक हैं,परंतु इस दौर में सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब,मजदूरों की चिंता भी आवश्यक है।पूरे प्रदेश में पार्टी के सभी जन प्रतिनिधियों,एवम बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के द्वारा हजारों गरीबों,मजदूरों जरूरतमंदों को मोदी आहार एवम मोदी राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद संजय सेठ द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा सुरक्षा किट कोरोना वायरस से गरीबो को सुरक्षित करेगा जो पैसे के अभाव में मास्क,सैनिटाइजर नही खरीद पा रहे।
प्रकाश ने रांची लोकसभा के हटिया विधानसभा क्षेत्र के लोगो को मोदी सुरक्षा किट उपलब्ध कराते हुए वितरण का शुभारंभ किया।
सुरक्ष साधन का अभाव कोई गरीब महसूस नही करे,यही मेरा लक्ष्य……संजय सेठ
मोदी सुरक्षा किट के संबंध में जानकारी देते हुए सांसद संजय सेठ ने कहा कोरोना संकट में गरीबों,मजदूरों ,जरूरत मंदों को जितना भोजन ,राशन आवश्यक है उतना ही कोरोना से बचाव केलिये सुरक्षा साधन भी।आज गरीब, मजदूर कोरोना से बचाव केलिये आवश्यक मास्क,सैनिटाइजर खरीदने में असमर्थ है।उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्रीजी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आह्वान पर उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के सभी 6 विधान सभा क्षेत्र के गरीबो केलिये 1लाख मोदी सुरक्षा किट पहुचाने का प्रयास किया है
एक सुरक्ष किट में 2 सैनिटाइजर,2 थ्री लेयर मास्क एवम दो साबुन शामिल है। उन्होंने कहा कि सभी मंडल के कार्यकर्ता इसे हर जरुरत मंद के घर तक पहुचायेंगे।
इस अवसर पर रांची महानगर उपाध्यक्ष वरुण साहू,महामंत्री केके गुप्ता,ओबीसी मोर्चा के शशिभूषण भगत ,नगड़ी मंडल अध्यक्ष अनिल गोप ,संजीव साहू उपस्थित रहे।
सन्नी शरद की रिपोर्ट