पटना: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज पटना में 25 जून आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री व पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद शामिल हुए। श्री प्रसाद ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण कदमकुंआ स्थित आवास पहुंच उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनसे जुड़ी यादों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा की। वही आपात काल के विषय पर आयोजित युवाओं को सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, संचालन प्रदेश मंत्री आशीष सिन्हा तथा धन्यवाद ज्ञापन जयंत सिंह ने किया।
इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने सभी कार्यकर्ताओं को आपातकाल के दौरान किए गए अत्याचार, प्रेस की पाबंदी, छात्र आंदोलन और छात्र आंदोलन के दौरान अपने संघर्ष के अनुभवों को कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। एक तरफा सरकारी अत्याचारों का पर्याय ‘आपातकाल’ में जन-जन की आवाज बंद कर दी गयी। भारतीय संविधान की पूर्णतया अवहेलना कर लोकतांत्रिक मूल्य शून्य कर दिए गए।
श्री प्रसाद ने कहा की आपातकाल के काले दिनों को याद करते हुए, हमे सिर्फ बुरा सपना भर कहकर इसकी आलोचना करना ही पर्याप्त नहीं है. हमें एक संकल्प लेना होगा कि हम भारत को फिर से ऐसा कोई काला दिन नहीं देखना पड़े हमें अपने वैधानिक अधिकारों से अवगत होना चाहिए ऐसे राजनीतिक स्वार्थों वाली पार्टी के कार्यो का प्रतिकार करना चाहिए। श्री प्रसाद ने आपातकाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बलिदान को भी नमन किया।
इस मौके पर भाजयुमो बिहार प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा की 25 जून 1975 को देश में लगाया गया आपातकाल भारतीय राजनीति के इतिहास का काला अध्याय है। भाजपा हर साल 25 जून को काला दिवस के रुप में मनाते आ रही है। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने आपातकाल की घोषणा करके लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया था।आपातकाल में देश में अराजकता की स्थिति थी, आपातकाल के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जनता के मौलिक अधिकारों को छीनने का काम किया, मीडिया पर प्रतिबंध लगाया, विपक्षियों को जेल में बंद करने का काम किया। ऐसा करके कांग्रेस की सरकार ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया। आज भाजयुमो बिहार कांग्रेस सरकार की इन करतूतों को संगोष्ठी के माध्यम से युवाओं के बीच अपनी बात को रख रही है।
मौके पर भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार, बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, प्रदेश मंत्री सजल झा, पूनम शर्मा, प्रदेश मिडिया प्रभारी राकेश कु सिंह, राजू झा, पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र तिवारी ने, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश तिवारी, राज राजेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री विकी राय, जितेंद्र सिंह, कुमार राघवेंद्र, क्षेत्रीय प्रभारी विकास सिन्हा, सीमांत शेखर, सौरभ वर्मा, संजय सिंह, साहिल सिंह, संतोष यादव, महानगर महामंत्री मयंक जायसवाल, सह मीडिया प्रभारी शिवम कुमार, लोकनायक मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, अंजनी सिन्हा, दीपू चंद्रवंशी आदि उपस्थित रहे।
-अनामिका की रिपोर्ट