RANCHI : बड़ी खबर रांची से है।आपने सुना होगा कि ,प्यार अँधा होता है। दरसरल एक ऐसा ही मामला लापुंग थाना क्षेत्र के सापुकेरा गांव की है जहां एक पत्नी पर पति को मारने का आरोप लगा है .बताया जा रहा है कि कंचन ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगलवार की देर शाम नंदा मुंडा का गला घोंट दिया था।
बता दें मृतक का नाम नंदा मुंडा है। पुलिस ने आरोपी पत्नी कंचन मुंडा और उसके प्रेमी जवान इलियाजर कुजूर को गिरफ्तार कर लिया है।जिसके बाद ग्रामीणों को यह बात पता चली तो वह काफी आक्रोशित हो गए, इसके बाद जमकर हंगामा किया। इधर परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि, पुलिस इलियाजर कुजूर और कंचन मुंडा को बचाने का प्रयास कर रही है।
नंदा मुंडा के तीन बच्चे हैं। वहीं आरोपी कंचन मुंडन अंचल कार्यालय में अनुसेवक है। आरोपी इलियाजर लापुंग थाना में पदस्थापित है।वहीं मृतक के भाई ने कहा कि ,पुलिस ने आरोपित इलियाजर मौके से गायब कर दिया था। ग्रामीणों ने गुस्से में थाना का घेराव किया। साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि, आरोपित जवान को ग्रामीणों के हवाले करे ताकि ग्रामीण उससे बदला ले सके।
घटना की सूचना पर डीएसपी रजत मणिक बाखला, सर्किल इंसपेक्टर अरुण कुमार भी लापुंग पहुंचे।पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने परिजनों को समझा बुझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने गुरुवार को बताया कि दो,नों आरिपयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रांची से गौरी रानी की रिपोर्ट