भारत में कोरोना वायरस के अब तक 10,38,716 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 3,58,692 केस है और 6,53,751 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 26,273 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 34,884 मामलों की पुष्टि हुई है और 671 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 62.94 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं। यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोरोना के 30,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 3,61,024 सैंपल टेस्ट हुए हैं। 17 जुलाई तक कुल 1,34,33,742 सैंपल टेस्ट कर लिए गए हैं।
मंत्रालय के अनुसार देश में महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां अभी तक 2,92,589 मामलों की पुष्टि हो गई है और 11,452 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में 1,60,907 मामले सामने आए हैं और 2,315 लोगों की मौत हो गई है। दिल्ली में अब तक 1,20,107 केस सामने आए हैं और 3,571 लोगों की मौत हो गई है।